
सीबीआई ने कहा, “जांच के दौरान, सीजीएम और डिपो मैनेजर को डीटीसी में सलाहकार के रूप में दो उम्मीदवारों की नियुक्ति के एवज में 91,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। रिश्वत देने वाले सहित पांच अन्य आरोपी भी पकड़े गए ।”
सीबीआई ने दिल्ली, गुरुग्राम, सोनीपत समेत कई जगहों पर आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान भी चलाया था। उक्त सीजीएम व डिपो प्रबंधक के परिसर से 40 लाख रुपये नकद बरामद किया गया।



