business
जून में 1.61 लाख करोड़ का GST संग्रह,पिछले वर्ष की तुलना में 12% अधिक बढ़ा

नई दिल्ली: माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह इस वर्ष जून में 161497 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष जून में संग्रहित 144616 करोड़ रुपये की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। इससे पिछले महीने मई में 1.57 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व संग्रहित हुआ था। जून 2023 में संग्रहित राजस्व जीएसटी के लागू होने के बाद चौथी बार 1.6 लाख करोड़ रुपये के पार रहा है।
इस वर्ष अप्रैल में रिकार्ड 1.87 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व संग्रहित हुआ था जो अब तक का सर्वाधिक राजस्व था। इससे पहले पिछले वर्ष अप्रैल में यह राशि 167540 करोड़ रुपये रहा था। पिछले 15 महीने से जीएसटी राजस्व संग्रह 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक बना हुआ है। मार्च 2023 में यह 160122 करोड़ रुपये रहा था।विस्तृत समाचार के लिए हमारी सेवाएं लें।



