जिला चिकित्सालय में नि:शुल्क हृदय रोग जांच परामर्श शिविर आज - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

जिला चिकित्सालय में नि:शुल्क हृदय रोग जांच परामर्श शिविर आज

सूरजपुर

कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निदेर्शानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस सिंह तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरके त्रिपाठी के मार्गदर्शन में  11 फरवरी 2023 को प्रात: 10 बजे से 1बजे तक जिला स्वास्थ्य समिति सूरजपुर एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला चिकित्सालय सूरजपुर में नि:शुल्क हृदय रोग जांच परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है जिसमे हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जावेद परवेज ओ.पी.डी. नम्बर 05 में उपस्थित होकर परामर्श देगें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह ने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिये इस तरह के कैंप का आयोजन किया जा रहा है तथा इनके द्वारा जिले के समस्त लोगों से अपील किया गया है कि जितने भी हृदय रोग के संभावित मरीज हैं समस्त कैंप में आकर इस सुविधा का लाभ उठायें। कैप हेतु रजिस्ट्रेशन एवं जानकारी हेतु डॉ. दीपक जायसवाल मो नं. +91-9928408456 में संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button