जानें LIC का new endowment plus plan और क्या हैं पॉलिसी की मुख्य विशेषताएं

नई दिल्ली: आगर आप कोइ ऐसी स्कीम में निवेश कर्णे के बरे मे सोच रहेन है कि जिसमे कम निवेश पर ज्यादा प्रॉफिट मिल सके तो ये एलआईसी का न्यू एंडोमेंट प्लस प्लान आपके लिए बहुत लाभकारी है। जिसमें आप काम निवेश करके भी अधिक प्रॉफिट पा सकतें है। आइये जानते हैं एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लस के बारे में:
एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लस एक यूनिट-लिंक्ड, रेग्यूलर प्रीमियम और नॉन-पार्टिसिपेटिंग बीमा योजना है जो पॉलिसीधारक को बचत और बीमा विकल्पों का दोहरा लाभ प्रदान करती है। यह स्कीम पॉलिसीहोल्डर को सिक्योरिटी और लॉन्ग टर्म सेविंग्स का एक अच्छा कॉम्बीनेशन देने के लिए शुरू की गई थी।
एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लस प्लान: एलआईसी की नई एंडोमेंट प्लस योजना खरीदने की न्यूनतम आयु 90 दिन है।आपको बता दें कि,पॉलिसी की मैच्योरिटी के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 60 साल है। पॉलिसीहोल्डर पॉलिसी के मैच्योरिटी पीरियड तक केवल ऑनलाइन भुगतान मोड के माध्यम से सालाना, अर्ध-वार्षिक, क्वाटर्ली या मंथली अंतराल पर नियमित रूप से प्रीमियम का भुगतान कर सकता है। जिसमे उसे वार्षिक, अर्ध-वार्षिक या त्रैमासिक प्रीमियम के भुगतान के लिए 30 दिनों की छूट मिलेगी। जबकि, तय की गई तारीख चूक जाने पर मासिक प्रीमियम के लिए 15 दिनों की छूट दी जाएगी।
अगर पॉलिसीधारक की रिस्क शुरू होने की तारीख से पहले मृत्यु हो जाती है,तो नॉमिनी को कुल फंड मूल्य का भुगतान किया जाएगा। जबकि पॉलिसीधारक की रिस्क शुरू होने की तारीख के बाद मृत्यु हो जाती है, तो भुगतान किए गए कुल प्रीमियम का 105 प्रतिशत,सालाना प्रीमियम का 10 गुना का भुगतान किया जाएगा।



