जवानों ने लकड़ी के बने नक्सली स्मारक को आग लगाकर किया नष्ट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

जवानों ने लकड़ी के बने नक्सली स्मारक को आग लगाकर किया नष्ट

नारायणपुर

जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी एवं छस बल की संयुक्त टीम अभियान हेतु धनोरा-ओरछा एवं की ओर रवाना हुई थी। थाना धनोरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मलसकट्टा में नक्सलियों द्वारा लकड़ी का स्मारक बनाया गया था, जिसे आज सुरक्षा बलों द्वारा उक्त नक्सली स्मारक को आग लगाकर नष्ट किया गया है।

इसके साथ ही सुरक्षा बल द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग गस्त के दौरान ग्राम भटबेड़ा में  सुरक्षा बल एवं आम जनता को नुकसान की नीयत से रखे बिजली के वायर, फटाखे, आदि नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही डीआरजी एवं 9 वीं वाहिनी छस बल की संयुक्त टीम के द्वारा किया गया है।

Related Articles

Back to top button