जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में भारी हिमस्खलन से कई पर्यटक बर्फ में फंस गए, सेना ने किया रेस्क्यू - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में भारी हिमस्खलन से कई पर्यटक बर्फ में फंस गए, सेना ने किया रेस्क्यू








गुलमर्ग
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में भारी हिमस्खलन से कई पर्यटक बर्फ में फंस गए। जिन्हें निकालने के लिए सेना और स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अभियान में हेलीकॉप्टर भी उतारे गए। इस अभियान में सेना ने 6 लोगों को बाहर निकाल लिया है। जबकि एक रूसी  स्कीयर की मौत हो गई है।

जम्मू-कश्मीर के स्की शहर गुलमर्ग में भारी हिमस्खलन के बाद कई लोगों के लापता होने की आशंका है। कई विदेशियों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है, जबकि दो को बचा लिया गया है। खोज एवं बचाव कार्यों के लिए हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आज गुलमर्ग के ऊपरी हिस्से में कोंगदूरी ढलान के पास भारी हिमस्खलन हुआ। पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि विदेशी लोग स्थानीय लोगों के बिना स्की ढलानों पर गए थे।

सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की एक गश्ती टीम बचाव-सह-खोज अभियान चला रही है। बता दें कि गुलमर्ग में, जहां जनवरी के पहले कुछ हफ्तों में बर्फ का नामों-निशान नहीं था, फरवरी की शुरुआत से भारी बर्फबारी देखी जा रही है।

 






Related Articles

Back to top button