मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और आंधी-तूफान का कहर, तापमान में गिरावट

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर: मंगलवार से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का कहर देखने को मिला। रायपुर और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है और मार्च के महीने में लोगों को मानसून और ठंड दोनों का एहसास हो रहा है।

मौसम विभाग ने आज भी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के अधिकांश स्थानों में तेज अंधड़ चलने की चेतावनी दी है। 15 मार्च को ही मौसम विभाग ने पांच दिन का अलर्ट जारी करते हुए बिजली गिरने, आंधी-तूफान चलने और बारिश की संभावना जताई थी।

आज भी होगी भारी बारिश:

मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर, दुर्ग-भिलाई, धमतरी, महासमुंद, भाटापारा समेत अन्य कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका है। विभाग ने 20 मार्च तक प्रदेश में बारिश होने का अनुमान लगाया है। 22 मार्च से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button