बस्तर लोकसभा सीट से कवासी लखमा उम्मीदवार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

बस्तर लोकसभा सीट से कवासी लखमा उम्मीदवार

देर रात कांग्रेस ने की चौथी सूची जार

रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट से पूर्व मंत्री कवासी लखमा को लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से पीसीसी चीफ दीपक बैज मौजूदा सांसद हैं। शनिवार (23 मार्च) देर रात कांग्रेस ने 45 नामों की चौथी सूची जारी की है। इसमें छत्तीसगढ़ से सिर्फ बस्तर सीट शामिल है।

कांग्रेस की पहली लिस्ट में रायपुर और राजनांदगांव समेत 6 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया था। बस्तर सीट पर कैंडिडेट घोषित होने के बाद अब भी चार सीटों पर सस्पेंस बरकरार है। वहीं, बस्तर सीट पर मुकाबले की तस्वीर भी साफ हो गई है।

Related Articles

Back to top button