State
छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, रायपुर से बृजमोहन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। रायपुर लोकसभा सीट से मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 195 उम्मीदवारों के नाम तय हुए हैं। पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। सूची में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम भी हैं।



