गोदरेज प्रॉपर्टीज का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ तीन गुना होकर 125 करोड़ रुपये पर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

गोदरेज प्रॉपर्टीज का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ तीन गुना होकर 125 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली: गोदरेज समूह की रियल स्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ करीब तीन गुना होकर 124.94 करोड़ रुपये रहा है। आमदनी बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में शुद्ध लाभ 45.55 करोड़ रुपये था। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बुधवार को बताया कि अप्रैल-जून 2023-24 में उसकी कुल आय बढक़र 1,265.98 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 426.40 रुपये थी। गोदरेज समूह की इकाई गोदरेज प्रॉपर्टीज देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से है।

Related Articles

Back to top button