गिरावट से उबरा शेयर बाजार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

गिरावट से उबरा शेयर बाजार

मुंबई: अमेरिका में ऋण सीमा सौदे की उम्मीद में वैश्विक बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक, यूटिलिटीज, ऑटो और बैंकिंग समेत 11 समूहों में हुई लिवाली की बदौलत शेयर बाजार आज लगातार पिछले तीन दिन की गिरावट से उबरकर तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयराें वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 297.94 अंक की छलांग लगाकर 61729.68 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 73.45 अंक की तेजी लेकर 18203.40 अंक पर पहुंच गया। वहीं, इस दौरान बीएसई का मिडकैप भी 0.01 प्रतिशत फिसलकर 26,152.27 अंक और स्मॉलकैप 0.16 प्रतिशत गिरकर 29,748.14 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3595 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1818 में बिकवाली जबकि 1629 में लिवाली हुई वहीं 148 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 30 कंपनियां तेजी जबकि शेष 20 गिरावट पर रही।

Related Articles

Back to top button