कौशिक ने कहा- सभी विधायक श्रीमती मुर्मू को अपना समर्थ दें - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कौशिक ने कहा- सभी विधायक श्रीमती मुर्मू को अपना समर्थ दें

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सभी विधायकों से अपील की

रायपुर(realtimes) नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी विधायकों को श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। देश की आजादी के बाद पहली बार राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में वनवासी समाज की प्रखर आवाज श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को एनडीए ने चुनावी समर पर उतारा है। छत्तीसगढ़ वनवासी बाहुल्य क्षेत्र है यहां की 32 प्रतिशत आबादी जनजाति समुदाय से है इसलिए सभी विधायकों को श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक इतिहास में किसी भी सर्वोच्च पद के लिए वनवासी समाज को अवसर नहीं मिला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशील सोच के कारण यह अवसर वनवासी समाज को मिला है इसलिए सर्व समाज के स्वाभिमान के लिए श्रीमती मुर्मू को वोट करना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि दलगत भावना से ऊपर उठकर छत्तीसगढ़ के अन्य दलों के विधायकों को एकजुटता के साथ श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पक्ष में मतदान कर समाज के गौरव को बढ़ाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button