कोरबा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद डॉ. सरोज पांडेय के प्रथम आगमन पर पाली में कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

कोरबा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद डॉ. सरोज पांडेय के प्रथम आगमन पर पाली में कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

पाली। लोकसभा क्षेत्र कोरबा की भाजपा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडे के नाम की घोषणा के बाद कोरबा जिला में जनसंपर्क एवं कार्यकर्ता पदाधिकारी से भेंट मुलाकात का दौर प्रारंभ हो चुका है। आज पाली नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा शिव की नगरी पाली में भव्य स्वागत किया गया। कोरबा लोकसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी की अगुआई में भाजपा मंडल पाली द्वारा उनका फूल मालाओं, बुके से भव्य स्वागत किया। उन्होंने पाली के शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना की और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता के हित के लिए मैं सदा तत्पर रहूंगी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी के नेतृत्व में उनके कार्यालय में मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, चिंटू राजपाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, संजू जायसवाल, मुकेश कौशिक,राजेश परवानी,कमला जायसवाल,रितेश जायसवाल,विक्की अग्रवाल, दमयंती चावड़ा, गीता शुक्ला ,कीर्ति कश्यप,रूप विलास गोस्वामी ,जितेंद्र माटे, विवेक कौशिक ,चंद्रशेखर पटेल,सौरभ श्रीवास,निलेश भावनानी ,योगेश सिंह,नवीन कुटारे,बंटी जायसवाल,मोहित भावनानी,प्रभात,आईआर बत्रा,विशाल मोटवानी, घनश्याम पटेल,नारायण डिक्सेना, शिवदुलारी साहू, जयपाल विनायक, उत्तम सिंह, घनाराम ,कमल सिंह राज नारायण सिंह आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button