कांग्रेस विधायक ने ही लगाया डीएमएफ राशि में बंदरबाट का आरोप - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कांग्रेस विधायक ने ही लगाया डीएमएफ राशि में बंदरबाट का आरोप

रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के छठवें दिन सदन में कोंडागांव में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग में जिला निर्माण समिति के तहत कराए गए कार्यों में गड़बड़ी का मुद्दा प्रश्नकाल के दौरान उठा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक मोहन मरकाम ने ये मुद्दा उठाते हुए अपनी ही सरकार को घेरा। उन्होंने डीएमएफ के पैसे के बंदरबांट का आरोप लगाया । मोहन मरकाम ने विधानसभा की समिति से जांच कराने की मांग की। मंत्री रविन्द्र चौबे ने मामले को गंभीर बताते हुए राज्य स्तर के अधिकारी से एक महीने में जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की घोषणा की।

मोहम मरकाम ने कहा कि 7 करोड़ रुपये डीएमएफ के पैसे का बंदरबांट हुआ है। एक ही अधिकारी कई विभागों के पदों पर डटे हैं। मामले की सदन की कमेटी से जांच की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने भी सदन की कमेटी से जांच की मांग की। मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा-अरुण कुमार शर्मा, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर वहां अधिकारी हैं। कलेक्टर किसी को नोडल अधिकारी बना सकते हैं। राज्य स्तर के अधिकारी को भेज कर मामले की जांच कराई जाएगी। एक महीने के अंदर जांच रिपोर्ट आएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी अधिकारी पर कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button