कांग्रेस विधायक दल में भाजपा की सेंध - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कांग्रेस विधायक दल में भाजपा की सेंध

राष्ट्रपति चुनाव में किसने की क्रॉस वोटिंग
कांग्रेसियों की अंतरात्मा विरोधी खेमे में

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ में 71 विधायकों वाले कांग्रेस विधायक दल में क्या भाजपा ने सेंध लगा दी है। अगर ये बात सही है तो इसका प्रमाण ये है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए यूपीए के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को कांग्रेस के दो विधायकों के वोट नहीं मिले हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ ही नहीं देश के कई अन्य राज्यों में भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए जो बिसात बिछाई उसमें कई दलों के बागी चूहे जा फंसे। यही हाल छत्तीसगढ़ में भी क्या दो कांग्रेसी विधायकों का हुआ है। राजनीतिक प्रेक्षकों का कहना है कि अगर ये सही है तो कम से कम कांग्रेस के राज्य संगठन के लिए किसी परेशानी का कारण हो सकता है। कांग्रेस ने अपने विधायकों को साधे रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी थी। विधायकों को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डालने की ट्रेनिंग भी दी गई थी। इसके बाद भी विधायकों ने अगर गलती से विरोधी पक्ष को वोट दे दिया ये बात आसानी से गले नहीं उतरती है। माना जा रहा है कांग्रेस विधायकों के इस भितरघाती दांव से पार्टी कहीं न कहीं आहत होगी।

विपक्ष की होगी ये प्रतिक्रिया

कांग्रेस विधायकों के पक्षघाती होने के सवाल पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है, हो सकता है मामले की जांच पड़ताल के बाद कोई बात या कोई नया तथ्य सामने आए। लेकिन इस मामले में विपक्षी भाजपा की क्या प्रतिक्रिया हो सकती है। हमारे आकलन के मुताबिक भाजपा की ओर से यह बयान सामने आएगा कि कांग्रेस के जिन दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है उन्होंने अंतरात्मा की आवाज पर वोट ़डाला है। कांग्रेसी इस बात की चिंता जरुर करेंगे की कांग्रेस ने नाम की रोटी खाने वाले विधायकों की आत्मा कैसे पराई हो गई है।

यशवंत सिन्हा ने की थी अंतरआत्मा की आवाज पर वोटिंग की अपील

राष्ट्रपति चुनाव से दो दिन पहले यानि कि 16 जुलाई को विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने सभी दलों से अपील करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने अपील की थी, ‘इस साल राष्ट्रपति चुनाव दो व्यक्तियों के बीच नहीं, बल्कि दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है। केवल एक पक्ष हमारे संविधान में निहित प्रावधानों और मूल्यों की रक्षा करना चाहता है। मैं सभी सांसदों और विधायकों से इस बार संविधान और उनकी अंतरात्मा की आवाज़ पर वोट करने की अपील करता हूं।’

Related Articles

Back to top button