कवर्धा से मोहम्मद अकबर ने दाखिल किया नामांकन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

कवर्धा से मोहम्मद अकबर ने दाखिल किया नामांकन

कवर्धा। कवर्धा विधानसभा से मोहम्मद अकबर ने कांग्रेस से आज मंगलवार को विधानसभा सदस्य के लिए नामांकन (नाम-निर्देशन) फार्म प्रस्तुत किया।
उन्होंने यह नामांकन फार्म कवर्धा रिटर्निग आफिसर पीसी कोरी के समक्ष प्रस्तुत किया। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से आज पहला नाम-निर्देशन पत्र दाखिल हुआ है।

इस अवसर पर उनके चार प्रस्थापक उपस्थित थे। इसके बाद स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में सच्चिदानंद कौशिक ने नामांकन (नाम-निर्देशन) फार्म प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button