कलश यात्रा निकाल कर की गई भगवान की झूलेलाल की आराधना - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

कलश यात्रा निकाल कर की गई भगवान की झूलेलाल की आराधना –

रायपुर। 

पूज्य सिंधी पंचायत देवेंद्र नगर महिला मंडल के द्वारा चेटी चंड्र के उपलक्ष्य में कलश यात्रा का आयोजन महिला मंडल के द्वारा 151 कलश  उठाकर भगवान झूलेलाल जी की आराधना की गई। ये कार्यक्रम देवेंद्र नगर सेक्टर 5 शिव मंदिर से शुरू होकर पूज्य सिंधी गुरुद्वारा सेक्टर 3 में सिंधी डांस और झेज के द्वारा सम्पूर्ण की गई जहाँ आतिशबाजी और पुष्प वर्षा से कलश यात्रा का स्वागत हुआ उसके बाद भगवान झूलेलाल जी की पूजा आराधना धूनी की गई। यह कार्यक्रम सारी महिला मंडल के सहयोग से सफल हुआ, जिसमे विशेष योगदान महिला मंडल की अध्यक्ष गुंजन पंजवानी, सचिव अंजू माखीजा और कोषाध्यक्ष हिना मोटवानी और समस्त महिला मंडल का रहा। महिला मंडल के साथ शहीद हेमू कालाणी वार्ड के पुर्व पार्षद बंटी होरा,देवेंद्र नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद मंशारामानी , सुन्दरदास जादवानी, सोनू साधवानी, रितेश वाधवा, अल्पेश पोपटानी, चंदू माखीजा, विजय बड़वानी, राजकुमार सोनी, मोहन गोकलानी, जयचंद नवानी और समस्त करकारिणी मेंबर ने पूर्ण सहयोग किया ।

Related Articles

Back to top button