ओडिशा के पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

ओडिशा के पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल

भुवनेश्वर: 21 फरवरी (ए) बीजू जनता दल (बीजद) से निष्कासित किये जाने के चार साल बाद गोपालपुर विधायक और ओडिशा के पूर्व मंत्री प्रदीप कुमार पाणिग्रही बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

भाजपा की राज्य ईकाई के प्रमुख मनमोहन सामल की उपस्थिति में पाणिग्रही पार्टी में शामिल हुए।नौकरशाह से बीजद नेता बने वीके पांडियन के आलोचक माने जाने वाली पाणिग्रही को जनविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 2020 में बीजू जनता दल से निष्कासित कर दिया गया था।

गंजम जिले के गोपालपुर से तीन बार के विधायक प्रदीप कुमार पाणिग्रही उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं।

राज्य की बीजद सरकार पर अहंकारी और निरंकुश होने का आरोप लगाते हुए पाणिग्रही ने नवीन पटनायक सरकार को हटाने की शपथ ली।

सामल ने पाणिग्रही का भाजपा में स्वागत किया और कहा कि पूर्व मंत्री गंजम में पार्टी को मजबूत करेंगे।

उन्होंने कहा ‘पार्टी में उनके आने से गंजम और पड़ोसी जिलों में भाजपा मजबूत होकर उभरेगी।’

Related Articles

Back to top button