मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद सीआरपीएफ के 25 जवान अस्पताल में भर्ती हुए

दंतेवाड़ा

जिले के नेरली कैंप में सीआरपीएफ के 25 जवानों को फूड प्वाइजनिंग से उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद बचेली अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें से बीस जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पांच जवानों का इलाज बचेली अपोलो अस्पताल में जारी है। अस्पताल में भर्ती जवानों ने बताया कैंप में छोले बठुरे खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। कुछ जवानों को बचेली अपोलो अस्पताल तो कुछ को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती करवाया गया था। बचेली अपोलो अस्पताल के डॉ. एसएम हक ने बताया कि 25 जवानों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में लाया गया था। 20 जवानों को तुरंत उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। अभी जो भर्ती है उनकी स्थित ठीक है।

Related Articles

Back to top button