उत्तर अबूझमाड़ में आज हुई मुठभेड़ में 5 नक्सलवादियों को ढेर,CM साय ने जवानों को दी बधाई - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

उत्तर अबूझमाड़ में आज हुई मुठभेड़ में 5 नक्सलवादियों को ढेर,CM साय ने जवानों को दी बधाई



रायपुर

उत्तर अबूझमाड़ में आज हुई मुठभेड़ में 05 नक्सलवादियों को ढेर करने में मिली सफलता पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को दी बधाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान हमारे जवानों ने नक्सलवाद के उन्मूलन में लगातार बड़ी सफलता प्राप्त की है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।

उन्होंने कहा है कि मुहिम शुरू होने के बाद से अब तक 200 से ज्यादा नक्सलवादियों को ढेर किया जा चुका है। आज हुई मुठभेड़ में भी हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। हमारे दो जवान घायल हुए हैं, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश मैंने दिए हैं।

उन्होंने कहा कि मैं स्वयं अभियान की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहा हूं।






Related Articles

Back to top button