ईरान के होर्मुज द्वीप पर रातों-रात खूनी लाल हो गया समुद्री तट, जानिए रहस्‍य - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

ईरान के होर्मुज द्वीप पर रातों-रात खूनी लाल हो गया समुद्री तट, जानिए रहस्‍य

होर्मुज जलडमरूमध्य यानी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। यह फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ता है। पानी अचानक लाल हो जाने के पीछे की वजह यहां की भौगोलिक स्थिति है।

ईरान का होर्मुज द्वीप एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इसकी वजह है यहां समुद्री तटों और समुद्र के रंग में अचानक आया बदलाव। बीते दिनों यहां समुद्र का पानी और किनारा रातों रात सुर्ख लाल रंग में बदल गया। होर्मुज तट की कई तस्वीरें और विडियोज सामने आए हैं जिसमें बीच भयावह नजर आ रहा है।

बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट के पास फारस की खाड़ी में स्थित यह छोटा सा द्वीप शानदार नजारों के लिए पहले से ही खूब प्रसिद्ध है। वहीं बारिश के बाद यहां का नजारा एकदम ही बदल जाता है, जब बरसात का पानी पड़ते ही यहां पहाड़ों और रेत में मौजूद लौह के कण, पानी से मिल जाते हैं। इसकी वजह से पूरा द्वीप सुर्ख लाल रंग का नजर आने लगता है।
क्या हैं कारण

वैज्ञानिकों की मानें तो यह घटना द्वीप की चट्टानों में मौजूद आयरन ऑक्साइड, खास तौर से हेमेटाइट की मौजूदगी की वजह से होती है। जैसे ही बारिश का पानी इन खनिजों पर पड़ता है, बहाव रेत और समुद्र के पानी को गहरे लाल रंग देता है। हेमेटाइट यानी आयरन ऑक्साइड (FeO) वही तत्व है जिसकी वजह से मंगल ग्रह हमें लाल रंग का नजर आता है।

Related Articles

Back to top button