आज राष्ट्रपति मुर्मु छत्तीसगढ़ के दौरे पर  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

आज राष्ट्रपति मुर्मु छत्तीसगढ़ के दौरे पर 

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वो सुबह 10:35 बजे वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगी। यहां से राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेगी और रजत जयंती वर्ष पर विधायकों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सुबह 11:05 बजे विधानसभा पहुंचेंगी। विधानसभा पहुंचने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू कदंब का पौधरोपण करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति के साथ सभी विधायकों का ग्रुप फोटो होगा।

द्रौपदी मुर्मु विधानसभा के संयुक्त विधायक दल को संबोधित करने वाली तीसरी राष्ट्रपति होंगीं। इसके पहले डॉक्टर अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल छत्तीसगढ़ विधानसभा के संयुक्त विधायक दल को संबोधित कर चुके हैं। राष्ट्रपति के पूरे कार्य्रकम के दौरान राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विस अध्यक्ष रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ ही राज्यपाल रमेन डेका, विस अध्यक्ष रमन सिंह, सीएम विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष भी विधानसभा को संबोधित करेंगे।

इस बीच राष्टपति के तय रूट पर दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई है । मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद पूरी सड़क पर पेंट फैल गया है।इससे सड़क पर फिसलने का खतरा बढ़ गया है। पुलिस ने रिंगरोड नंबर 3 का एक साइड आम ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया है। राष्ट्रपति के एकदिवसीय प्रवास के दौरान रायपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है । पुलिस अधिकारियों के अनुसार 700 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा के लिए तैनात है । राष्ट्रपति के कारकेड के आ जाने से पहले एयरपोर्ट से विधानसभा तक ट्रैफिक सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक नियंत्रित रहेगा । राष्ट्रपति की सुरक्षा को 4 सेक्टर में बांटा गया है। पूरी सुरक्षा की कमान रायपुर आईजी और एसएसपी को सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button