आज कांग्रेस ने मासूम से दुष्कर्म के मामले काे लेकर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का किया पुतला दहन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

आज कांग्रेस ने मासूम से दुष्कर्म के मामले काे लेकर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का किया पुतला दहन

बीजापुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज मंगलवार काे जिला मुख्यालय बीजापुर में दुर्ग के मोहन नगर थानांतर्गत ओम नगर निवासी 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुराचार व हत्या तथा प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार घट रही अपराध की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया ।पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व राज्य की लचर कानून-व्यवस्था सहित गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया है।

इस दौरान बीजापुर के विधायक और कांग्रेस नेताओं ने दुर्ग जिले में मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि “इस घटना ने प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलायें और बच्चे लगातार लचर क़ानून व्यवस्था का शिकार हो रहे हैं और महिलाओं और बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार का क़ानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। इसलिए प्रदेश की भाजपा सरकार के गृहमंत्री विजय शर्मा को राज्य में हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिये।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर,नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, पूर्व पार्षद ललिता झड़ी, कविता यादव, पूर्व पार्षद लक्ष्मण कड़ती,महिला कांग्रेस की संजना चौहान, युवा कांग्रेस के कामेश मोरला, जग्गी सेन,हिमांशु गुप्ता,नवनीत नायडू,बलराम कोरसा, सदाशिव राना, राकेश ठाकुर,वरिष्ठ कांग्रेसी इदरीस खान, राम कुमार दुर्गम सहित बड़े संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button