national
अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा

ईटानगर: 16 मार्च (ए) अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को यह घोषणा की।
आयोग के मुताबिक, विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 20 मार्च को जारी होगी, जिसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 मार्च है।



