अकासा फ्लाइट में बम की अफवाह - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

अकासा फ्लाइट में बम की अफवाह

मुंबई । पुणे से दिल्ली जा रही अकासा फ्लाइट की शुक्रवार रात मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल टेकऑफ के बाद फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी। जिसके बाद विमान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया। इस दौरान विमान करीब 40 मिनट तक हवा में रहा। रात 12:42 बजे फ्लाइट छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर लैंड हुई और सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया। फ्लाइट में 6 क्रू मेंबर्स सहित 185 यात्री सवार थे। फ्लाइट के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद 2.30 बजे सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने मुंबई पुलिस कंट्रोल को इसकी सूचना दी। जिसके बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजेबल स्क्वाड टीम ने फ्लाइट के यात्री के सामान की तलाशी ली। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, जांच में पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

Related Articles

Back to top button