State
पंचयत चुनाव के लिए आरक्षण का शेड्यूल जारी

रायपुर. नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इससे पहले जारी किए गए आरक्षण कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया था। नई योजना के अनुसार, आरक्षण की प्रक्रिया 30 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव तारण प्रकाश सिन्हा ने इसके संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, सबसे पहले जिला पंचायत, जनपद पंचायत के सदस्य, सरपंच और पंच के लिए आरक्षण तय किया जाएगा।
जिला पंचायत सदस्य और जनपद अध्यक्ष के पदों के लिए अधिसूचना 28 और 29 दिसंबर को जारी की जाएगी। इसके साथ ही, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच के लिए आरक्षण से संबंधित जानकारी 29 दिसंबर को घोषित होगी। वहीं, आरक्षण प्रक्रिया 30 दिसंबर को पूरी की जाएगी।



