पदयात्रा के संतों ने दलितों संग खेली होली - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

पदयात्रा के संतों ने दलितों संग खेली होली

रायपुर. राज्य में आदिशक्ति मां के चार दरबारों से एक साथ निकली संतों की पदयात्रा में शामिल संतों ने जहां होलिका दहन दलित बस्तियों में किया, वहीं दलितों के साथ होली के दिन रंग गुलाल भी खेला। फूलों की होली भी खेली गई। संतों की यात्रा का पड़ाव जहां भी पहुंच रहा है, वहां पर सभाओं का आयोजन करके हिंदुओं को जागरूक करने का भी काम किया जा रहा है।
मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ से महंत सर्वेश्वर दास के नेतृत्व में निकली यात्रा ने जहां धमधा दलितों के साथ होलिका दहन किया, वहीं होली के दिन घोंटा मोहंदी पहुंचकर यहां पर दलितों के साथ रंग गुलाल खेला। इसी तरह से मां दंतेश्वरी से त्रिवेणी दास के नेतृत्व में निकली यात्रा ने लखनपुरी में होलिका दहन किया और चारामा दलितों के साथ संतों ने होली खेली। मां महामाया से परमात्मा नंद के नेतृत्व में निकली यात्रा ने जोगीसार में होलिका दहन किया और आज कारी आम में होली खेली। मां चंद्रहासिनी से यात्रा का आगाज करने वाले राकेश महाराज ने अपने पदयात्रियों के साथ चंद्रपुर में होली खेली। चारों दिशाओं की यात्रा 17 मार्च को रायपुर पहुंचेेेगी। यहां आने के बाद सभी संत 18 मार्च को राजधानी रायपुर में अलग-अलग दलितों की बस्तियों में जाकर उनसे मिलेंगे और उनके घरों पर भोजन भी करेंगे। 19 मार्च को रावणभाठा मैदान में बड़ी धर्म सभा होगी। इसमें योगी आदित्यनाथ के साथ देश भर के कई संत शामिल होंगे। संतों की यात्रा का आधा से ज्यादा पड़ाव पूरा हो गया है। अब तक यात्रा का पड़ाव जहां भी पहुंचा है, वहां पर सभी ने संतों का जोरदार स्वागत किया है। संत लगातार सभाओं का आयोजन कर रहे हैं। हिंदू समाज के हर वर्ग से संत मिल रहे हैं। इनको हिंदू राष्ट्र की बात बताने के साथ हिंदुओं को जागरूक भी किया जा रहा है। संत ज्यादा से ज्यादा गांवों में दलितों के घरों तक जाकर वहां भोजन भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button