Users जल्द ही WhatsApp पर ‘Message Yourself’ फीचर का कर सकते हैं इस्तेमाल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Users जल्द ही WhatsApp पर ‘Message Yourself’ फीचर का कर सकते हैं इस्तेमाल

मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप्प कथित तौर पर एक सैल्फ- मैसेजिंग फीचर का परीक्षण कर रहा है, जिससे आप खुद को आसानी से मैसेज भेज सकेंगे। वाबेटाइंफा के अनुसार, व्हाट्सएप्प अब अपने बीटा टैस्टर के लिए एंड्रॉयड और आई.ओ.एस. के लिए अपने बीटा एप्प पर कुछ सुधारों का परीक्षण कर रहा है। व्हाट्सएप्प अब एंड्रॉयड 2.22.24.2 अपडेट के लिए व्हाट्सएप्प बीटा जारी होने के बाद बीटा टैस्टर्स के एक चुनिंदा ग्रुप के लिए ‘मैसेज विद योरसेल्फ’ रिलीज करके एक छोटा परीक्षण कर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ बीटा टैस्टर्स ने पाया कि व्हाट्सएप्प अब एंड्रॉयड एप्प के रिसैंट वर्जन में अपडेट करने के बाद चैट कैप्शन के रूप में ‘मैसेज योरसैल्फ’ जोड़कर उस चैट को हाइलाइट कर रहा है। इसमें व्हाट्सएप्प के पास ‘मी (यू)’ नाम से एक नया चैट विकल्प है जो आपको सिर्फ खुद को संदेश भेजने की अनुमति देता है। इस बीच, आप अभी भी वा डॉट मी (संदेश लिंक पर क्लिक करें) का उपयोग करके या एक ग्रुप बनाकर जिसमें आप एकमात्र भागीदार हैं, स्वयं को मैसेज भेजने के लिए व्हाट्सएप्प का उपयोग कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button