US के फ्लोरिडा में तूफान से 47 लोगों की मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

US के फ्लोरिडा में तूफान से 47 लोगों की मौत

अमेरिका के फ्लोरिडा तूफान ‘इयान’ ने भारी तबाही मचाई है। अब तक देश में 47 लोगों की इस तूफान में जान जा चुकी है। वैश्विक स्तर पर इयान तूफान से मरने वालों की संख्या अब 54 हो गई है। मौतों के आंकड़ों को फ्लोरिडा राज्य के चिकित्सकों की टीम ने इकट्ठा किया है और उनके मुताबिक कई लोगों की मौत तूफान के बाद आई बाढ़ में डूबने से हुई है।

शक्तिशाली तूफान ने पश्चिमी क्यूबा, फ्लोरिडा और साउथ कैरोलिना में अत्यधिक कहर बरपाया है। अमेरिका के नेशनल गार्ड के प्रमुख जनरल डेनियल होंकसन ने बताया कि शनिवार को 1 हजार से अधिक लोगों को फ्लोरिडा के दक्षिण पश्चिमी तट से सुरक्षित निकाला गया है। नदी में आई बाढ़ से बचाव कार्य और आपूर्ति बहाल करने में बाधा उत्पन्न हुई। मियक्का नदी में आई बाढ़ की वजह से अंतर राज्य मार्ग संख्या 75 का कुछ हिस्सा बह गया, जिससे शनिवार को इस पर यातायात रोक दिया गया।

Related Articles

Back to top button