Share Market में Sensex और Nefty ने तोड़े रिकॉर्ड, जानें कोण सी कम्पनियों को हुआ लाभ

नई दिल्ली: आज की बढ़त के बाद में सेंसेक्स का मार्केट कैप 295.72 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। सेंसेक्स के टॉप शेयर्स की बात की जाए तो आज NTPCऔर ICICI Bank के स्टॉक्स लाल निशान में क्लोज हुए हैं, इसके अलावा सभी स्टॉक्स में जोरदार तेजी रही है। वहीं शेयर मार्केट (Share Market) में आज तूफाती तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद से अब तक का सेंसेक्स का हाई रिकॉर्ड लेवल 64,768.58 है।
आपको बता दें कि,दोपहर को साढ़े तीन बजे कारोबार खत्म होने से पहले सेंसेक्स (BSE Sensex) 803.14 अंक यानी 1.26 फीसदी की तेजी के साथ 64,718.56 के लेवल पर पहुंच गया था। शेयरों में तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण उछलकर 2,95,72,338.05 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसके अलावा एचडीएफसी, एसबीआई इंफोसिस, मारुति, एलएंडटी,इंडसइंड बैंक, सनफार्मा, टीसीएस, टेक महिंद्रा, विप्रो,टाटा मोटर्स, रिलायंस, भारती एयरटेल, पॉवर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, सहित कई कंपनियों के शेयर्स में अच्छी खरीदारी रही है। जिसकी वजह से यह कम्पनियां मुनाफे में रहीं है।



