Travel News: केरल में त्योहारों में चलेंगी विशेष ट्रेनें - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Travel News: केरल में त्योहारों में चलेंगी विशेष ट्रेनें

केरल में त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
रेलवे की ओर से मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि पांच अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से चलकर तांबरम स्पेशल की ओर जाने वाली ट्रेन, अगले दिन सुबह छह बजे तांबरम पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन छह अक्टूबर को दोपहर दो बजकर 3० मिनट पर तांबरम से रवाना होकर, अगले दिन सुबह सात बजकर 4० मिनट पर तिरुवनंतपुरम सेंट्रल वापस पहुचेंगी।
विज्ञप्ति के अनुसार 25 अक्टूबर को नागरकोइल जंक्शन से बेंगलुरु छावनी स्पेशल के लिए चलने वाली ट्रेन शाम सात बजकर 35 मिनट पर नागरकोइल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह नौ बजकर 2० मिनट बेंगलुरु छावनी पहुंचेगी और वापसी ट्रेन 26 अक्टूबर को सुबह 1० बजकर 15 मिनट पर बेंगलुरु से नागरकोइल के लिए वापसी करेगी, और देर रात नागरकोइल जंक्शन पहुंचेगी।
रेलवे ने बताया कि तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के ओर जाने वाली ट्रेन 25 अक्टूबर को शाम सात बजकर 4० मिनट पर तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजकर 3० मिनट पर एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी और ट्रेन 26 अक्टूबर को दोपहर तीन बजकर 1० मिनट पर एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से वापसी के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह सात बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button