business
पतंजलि ने बाजार में उतारे अपने नए प्रीमियम उत्पाद

नयी दिल्ली: पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उच्च वर्ग को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को बाजार में नए प्रीमियम उत्पाद पेश किये। योग गुरू बाबा रामदेव ने यहां कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पतंजलि फूड्स लिमिटेड के नये प्रीमियम उत्पादों को पेश करते हुए कहा कि न्यूट्रेला मैक्स मिलेट्स के रागी चोको सीरियल्स, रागी बिस्किट, 7-ग्रेन बिस्किट, डाइजेस्टिव बिस्किट, न्यूट्रेला मैक्स नट्स सहित 14 उत्पादों को बाजार में उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए हेल्थ बिस्कुट, न्यूट्रेला के बाजरे से बने उत्पाद और प्रीमियम सूखे मेवों को बाजार में लाया जा रहा है।



