सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने दिल्ली में रोकी ट्रेन, पटरी पर धरने पर बैठै - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने दिल्ली में रोकी ट्रेन, पटरी पर धरने पर बैठै

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों को रोक दिया है। यूथ कांग्रेस के सैंकड़ो कार्यकर्ता पटरी पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने सोनिया गांधी को ईडी द्वारा बुलाए जाने के खिलाफ आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरना और प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कई सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें कई बसों में भरकर दिल्ली के अलग-अलग थानों में ले गई है।

सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस देशव्यापी नाराजगी व्यक्त कर रही है। सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन कर रही है। तेलंगाना, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, केरल, राजस्थान समेत कई राज्यों में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया है।

दरअसल ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में तथाकथित रूप से वित्तीय अनियमितता के मामले में पूछताछ के लिए सोनिया गांधी को बुलाया था। उनसे आज की पूछताछ पूरी हो गई है। ईडी ने उन्हें दोबारा 25 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस केस में ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कंपनी से जुड़े कई अन्य कांग्रेस नेताओं पर पीएमएल के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button