महिला की बेरहमी से हत्या.. पहचान छुपाने जला दिया चेहरा..बेटे ने मंगलसूत्र से की पहचान, पास में पड़ी थी शराब की टूटी बोतलें.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

महिला की बेरहमी से हत्या.. पहचान छुपाने जला दिया चेहरा..बेटे ने मंगलसूत्र से की पहचान, पास में पड़ी थी शराब की टूटी बोतलें..








रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कमल विहार की झाड़ियों में मिली मृत महिला की अर्धजली लाश की पहचान केवरा बाई (45) लालपुर निवासी के रूप में हुई है। मृत महिला केवरा बाई (50 वर्ष) देवपुरी के लालपुर में रहती थी और एक हाॅस्पिटल में काम करती थी। महिला के पति की मौत हो चुकी और उसके दो बच्चे भी है। फिलहाल महिला की हत्या क्यों की गई और इसके पीछे का कारण क्या था। इसकी जांच टिकरापारा पुलिस के द्वारा की जा रही है। ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

22 मई को कमल विहार सेक्टर 4 में झाड़ियों के बीच एक महिला का शव मिला था। घटना की जानकारी मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि महिला की पहले हत्या की गई, जिसके बाद आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से महिला के चेहरे को जला दिया।

जांच में यह बात भी पता चला है कि शव तीन से चार दिन पुराना है। महिला अपने घर से 18 मई से लापता थी। 21 मई को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि आये दिन महिला दो-दो दिनों तक घर से बाहर रहती थी। इस बार जब दो दिनों बाद भी महिला घर नहीं लौटी तो किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए तीसरे दिन परिजनों ने थाने में इसकी सूचना दी।

महिला का शव जला हुआ था, जिस वहज से टिकरापारा पुलिस को महिला की शिनाख्त करने में दो दिनों का समय लग गया। पुलिस ने महिला के पास मिले अभूषण और पहने गये कपड़े व गुम इंसान की शिकायत के आधार पर तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि देवपुरी के लालपुर निवासी 50 वर्षीय एक महिला जो हाॅस्पिटल में काम करती है, वो घटना वाले दिन से ही लापता है। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों को शव की फोटो दिखाई। महिला के पहने मंगल सूत्र और गहने से बेटे ने उसकी पहचान की है। घटनास्थल के पास शराब की बोतलें टूटी हुई मिली हैं।

TI दुर्गेश रावटे ने बताया कि, जामुल का रहने वाला एक शख्स झाड़ियों में टॉयलेट के लिए गया था, जहां सीवरेज के बड़े से पाइप से उसे तेज दुर्गंध आई। उसने जाकर देखा तो पाइप के अंदर महिला की लाश देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।






Related Articles

Back to top button