भाजपा अध्यक्ष नड्डा की पत्नी का चोरी हुआ वाहन वाराणसी से बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली: सात अप्रैल (ए) दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा की पत्नी के एक एसयूवी वाहन को दिल्ली के गोविंदपुरी में एक ‘सर्विस सेंटर’ से चोरी होने के लगभग दो सप्ताह बाद उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बरामद कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मामले में तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी शिवांश त्रिपाठी (23), सलीम (34) और मोहम्मद रईस (33) के रूप में की गई है।पुलिस के मुताबिक, जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा की फॉर्च्यूनर कार 19 मार्च को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी हो गई थी। सूत्रों ने बताया कि
आरोपी क्रेटा कार से कार चोरी करने आए थे, बड़कल ले जाकर इन्होंने कार की नंबर प्लेट बदली, फिर ये अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, बरेली, सीतापुर और लखनऊ होते हुए बनारस पहुंचे, कार को नागालैंड भेजने की फिराक में थे, डिमांड पर कार चुराई थी,



