कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह 21 अक्टूबर को लेंगे प्रिटिंग प्रेस संचालकों की बैठक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह 21 अक्टूबर को लेंगे प्रिटिंग प्रेस संचालकों की बैठक

रायपुर।

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन की घोषणा के बाद, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने 21 अक्टूबर को प्रिटिंग प्रेस संचालकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक का उद्देश्य मुद्रण सामग्री के संबंध में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करना और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराना है। बैठक कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी में आयोजित की जाएगी। सभी संबंधित संचालकों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button