चंद्राकर बोले- बांध लबालब फिर भी नहीं दे रहे रबी फसल के लिए पानी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

चंद्राकर बोले- बांध लबालब फिर भी नहीं दे रहे रबी फसल के लिए पानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा, छत्तीसगढ़ के पूरे बांध इस वर्ष अच्छी वर्षा के कारण लबालब भरे हुए हैं। अपने आप को किसानों की हितैषी कहने वाली कांग्रेस सरकार रबी फसल के लिए पानी देने लिए अलग अलग बहाने बना रही है। कथित रूप से मेंटेनेंस के नाम पर किसानों को पानी देने से मना किया जा रहा है।

श्री चंद्राकर ने कहा,  जब इंडस्ट्री को पानी देना हो, किसी और को पानी देना हो तो कांग्रेस सरकार का मेंटेनेंस प्रभावित नहीं होता। लेकिन किसानों के लिए उनके कई तरह के बहाने तैयार हो जाते हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय को दुगना करने का लक्ष्य रखा है, इसके लिए आवश्यक है हम अपने उपलब्ध जल संसाधनों से किसानों को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराएं। विद्युत कनेक्शन के लिए जो आवेदन लंबित हैं उन्हें स्थाई करें। इन मांगों को लेकर हम कुरूद के सांधा चौक में चक्का जाम करेंगे।श्री चंद्राकर ने कहा, मैं सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं प्रत्येक बांध से किसानों के सिंचाई लिए रबी फसल के लिए जल उपलब्ध कराएं। मैं प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता से आग्रह करता हूं कि 13 दिसंबर को साढ़े 10 से 11 बजे के बीच कुरूद के सांधा चौक में भारी संख्या जुटकर इस सरकार के खिलाफ शंखनाद करें और रबी फसल के लिए किसानों को पानी दिलाने के लिए संघर्ष करें।

Related Articles

Back to top button