Ganga Vilas Cruise: लग्जरी क्रूज गंगा विलास के एक सुईट का 24 घंटे का किराया है 50 हजार, पीएम मोदी 13 जनवरी को करेंगे रवाना - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Ganga Vilas Cruise: लग्जरी क्रूज गंगा विलास के एक सुईट का 24 घंटे का किराया है 50 हजार, पीएम मोदी 13 जनवरी को करेंगे रवाना

इंटरनेट डेस्क। लग्जरी क्रूज गंगा विलास काशी पहुंच गया है। 13 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस क्रूज के अंदर ऐसी कई चीजे है जो देखने लायक है। लग्जरी सुविधाओं से युक्त यह क्रूज वाराणसी के रविदास घाट से असम के लिए रवाना होगा।

जानकारी के अनुसार यह क्रूज पांच प्रदेशों और बांग्लादेश से होकर गुजरेगा। लेकिन आज हम इस क्रूज के अंदर क्या क्या लग्जरी सुविधाएं है वा जानने की कोशिश करेंगे। जानकारी के अनुसार गंगा विलास क्रूज में 18 लग्जरी सुईट हैं। एक सुईट का 24 घंटे का किराया करीब 50 हजार है। बताया जा रहा है की गंगा विलास क्रूज के अगले कुछ वर्षों के सभी टिकट बिक चुके हैं।

बताया जा रहा है की इस क्रूज पर शानदार रेस्टोरेंट, स्पा और सनडेक है। इसी मेन डेक पर रेस्टोरेंट है, जहां लोगों को कॉन्टिनेंटल और भारतीय व्यंजनों के साथ बुफे काउंटर मिलेंगे। साथ ही कॉफी टेबल और बार भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button