भानुप्रतापपुर उप चुनाव: मतदान प्रतिशत बढ़ाने मतदाता मित्रों को दिया गया प्रशिक्षण

रायपुर(realtimes) भानुप्रतापपुर विधानसभा के उप निर्वाचन की घोषणा की गई है। उक्त निर्वाचन में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पंचायत के सभाकक्ष में मतदान मित्रों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता जागरूकता के संदेशों का प्रचार-प्रसार किये जाने जिला स्तर पर दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों की सहायता के लिए स्काउट गाईड, एनसीसी, एनएसएस एवं रेडक्रास के विद्यार्थियों की सेवायें ‘‘मतदाता मित्र’’ के रूप में सहयोग लिये जाने के लिए संस्था प्रभारी-राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट गाईड, एनसीसी एवं रेडक्रास से संबंधित प्राध्यापक, अध्यापक, शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रेरक नारों को शासकीय कार्यालयों के बाहर दीवारों पर खाली स्थानों में प्रदर्शित किया जावे। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप समस्त मतदान केन्द्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं रैम्प, शौचालय, छाया, पेयजल इत्यादि की उपलब्ध सुनिश्चित किया जावे। जिला निर्वाचन के संदेशों का ऑडियो-विडियो का प्रसारण स्थानीय सिनेमा घरों, स्थानीय केबल टीवी, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों द्वारा तथा मतदान केन्द्रों में कला जत्था समूह के माध्यम से मतदाता जागरूकता के संदेशों का प्रचार-प्रसार कराया जावे। स्थानीय स्तर पर कोटवारों के माध्मय से निर्वाचन से संबंधिम विभिन्न सूचनाएं तथा मतदान तिथि, मतदान समयावधि और मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं का उपलब्ध सुविधाआें का प्रचार-प्रसार तथा ग्रामीण क्षेत्रों के हाट-बाजारों में मुनादी कराना सुनिश्चित किया जावे। सार्वजनिक स्थलों पर मतदाता जागरूकता के संदेशों का प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर, बैनर, स्टैण्डी, होर्डिंग्स का प्रयोग किया जाय। विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्रों में कम से कम पांच आदर्श मतदान केन्द्र तथा महिला मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए पांच महिला संगवारी केन्द्र की स्थापना किया जावे। दिव्यांग मतदाताओं को सुविधा हेतु मतदान केन्द्रों पर सुगम शौचालयों एवं सुगम मतदान हेतु व्हीलचेयर की व्यवस्था की जावे। प्रशिक्षण में संयुक्त कलेक्टर ए.एस.पैकरा, जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के समन्वयक आर.पी मिरे सहित अध्यापकगण उपस्थित थे।



