Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई कमी, चांदी हुई स्थिर, जानें आज क्या है सोने-चांदी की कीमत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई कमी, चांदी हुई स्थिर, जानें आज क्या है सोने-चांदी की कीमत

Gold and Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों (Gold and Silver Price) में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच पिछले कुछ दिनों से सोना सस्ती कीमत पर बिक रहा है। सोना खरीदने वाले ग्राहकों के लिए आज अच्छी खबर है, जब सोना सस्ती कीमत पर बिक रहा है। आपको बता दें, आज देश में सोने की कीमत (Gold Price) 60,070 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं, चांदी की कीमत (Silver Price) 73,500 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है।

सोने की कीमत 

सोने की कीमत में आज कमी दर्ज की गयी है, जिसके बाद आज 24 कैरेट सोने की कीमत 60,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि कल यह कीमत 60,110 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अब बात करें 22 कैरेट सोने की कीमत की तो आज 22 कैरेट सोना 55,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि कल यह कीमत 55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रही थी। यानी आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गयी है।

चांदी की कीमत 

चांदी की कीमत की बात करें तो आज चांदी 73,500 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है। आपको बता दें, आज चांदी की कीमतों पर ब्रेक लग गया है और कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

सोना खरीदने से पहले सोने की शुद्धता की ध्यान होना आवश्यक है और सोने कोई शुद्धता की सही पहचान के लिए आईएसओ द्वारा हॉलमार्क दिया जाता है, जो सोने की सरकारी गारंटी की पहचान है। हॉलमार्क के द्वारा सोने की शुद्धता परखने के लिए अलग अलग कैरेट सोने पर अलग-अलग नंबर लिखे होते हैं, जिनमें 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। आपको बता दें, सोना जितने अधिक कैरेट का होता है उसकी शुद्धता भी उतनी ही ज्यादा होती है।

Related Articles

Back to top button