Share Market :शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे गिरकर 81.64 प्रति डॉलर पर आ गया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Share Market :शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे गिरकर 81.64 प्रति डॉलर पर आ गया

मुंबई : घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी और विदेशी कोषों की निकासी जारी रहने के बीच मंगलवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे टूटकर 81.64 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.61 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद और गिरावट के साथ 81.64 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

सोमवार को रुपया 81.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक  0.04 प्रतिशत के नुकसान से 102.23 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 84.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। 

Related Articles

Back to top button