मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भाजपा का आज तीन संभागों में नेशनल हाईवे में चक्काजाम

रायपुर(realtimes) भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ आंदाेलनाें की कड़ी में एक बड़ा माेर्चा खाेलते हुए आज तीन संभागाें के नेशनल हाईवे में चक्काजाम करने का ऐलान किया है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा 32 फीसदी आरक्षण को यथावत रखने की मांग को लेकर तीन संभागों बस्तर,सरगुजा और दुर्ग में चक्का जाम करेगा। इसके लिए अलग-अलग आदिवासी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। सभी स्थानों पर एक साथ 12.30 बजे चक्का जाम किया जाएगा। यह चक्का जाम करीब दाे से तीन घंटे तक चलेगा।

एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्याक्ष विकास मरकाम ने बताया, विगत दिनों प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामी के चलते आदिवासियों का 32% आरक्षण छीनकर 20% कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य बन गया जहां किसी समुदाय से उनका आरक्षण छीना गया हो। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों की हितों पर लगातार कैची चला रही है। इसके कुछ ही दिन बाद ही बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर में तीसरी और चौथी श्रेणी की नौकरियों में जो स्थानीय आरक्षण डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 2012 से देना प्रारंभ किया गया था, उसे भी छीनने का आदेश प्रदेश सरकार ने जारी कर दिया है।
यहां होगा चक्का जाम
बस्तर संभाग के कोंडागांव में नारायणपुर चौक पर भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री लता उसेंडी और महेश गागड़ा, विक्रम उसेंडी, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप तथा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम के नेतृत्व में, सरगुजा संभाग के अंबिकापुर के बिलासपुर चौक पर नंदकुमार साय, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलभान सिंह, प्रबोध मिंज, सिद्धनाथ पैंकरा, विजयनाथ सिंह, रामलखन सिंह पैंकरा तथा सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में और दुर्ग संभाग में राजनांदगांव के छुरिया मोड़ चिचोला में सांसद मोहन मंडावी, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, एमडी ठाकुर, संजीव शाह, आरके राय, और देवलाल ठाकुर के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग में चक्का जाम किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button