देवभूमि में जमकर बरस रही आसमानी आफत, मूसलाधार बारिश से रौद्र रूप में आई गंगा, धर्मनगरी हरिद्वार में आया सैलाब! - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

देवभूमि में जमकर बरस रही आसमानी आफत, मूसलाधार बारिश से रौद्र रूप में आई गंगा, धर्मनगरी हरिद्वार में आया सैलाब!

गंगा के लगातार बढ़ते वह घटते जलस्तर को देखते हुए उत्तराखंड सिंचाई विभाग जिला प्रशासन को इसकी सूचना लगातार दे रहा है। जिसके बाद ‘जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडे’ ने गंगा पट्टी में स्थित तमाम बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी को भी गंगा के किनारे जाने की अनुमति न दी जाए। क्योंकि गंगा कभी भी मैदानी इलाकों में विकराल रूप धारण कर तबाही मचा सकती है।

‘एसडीओ कैनाल एसके कौशिक’ ने बताया कि हरिद्वार में गंगा नदी के जलस्तर में थोड़ी कमी आयी है, लेकिन अभी भी गंगा खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है, जो कभी भी मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को नुकसान पहुंचा सकती है। हमारी पूरी नजर गंगा के वाटर लेवल पर बनी हुई है। हमारी सभी टीम भीमगोड़ा बैराज पर लगातार मुस्तैद हैं। पल पल की जानकारी प्रशासन व पुलिस के साथ साझा की जा रही है ताकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहा जा सके।

Related Articles

Back to top button