सिंधिया ने राज्यों से Aircraft Fuel पर VAT कम करने का आग्रह किया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

सिंधिया ने राज्यों से Aircraft Fuel पर VAT कम करने का आग्रह किया

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि महामारी के बाद हवाई यात्रा की मांग तेज हुई है और उन्होंने आठ राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से विमान ईंधन पर वैट (मूल्यर्विधत कर) कम करने का आग्रह किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में नागरिक उड्डयन मंत्रियों के सम्मेलन में कहा कि छोटे शहरों से हवाई यातायात में वृद्धि होगी। घरेलू हवाई यात्रा करने वालों की संख्या कोविड से पहले के स्तर पर पहुंच रही है, और हाल के दिनों में दैनिक यात्रियों की संख्या दो बार चार लाख का आंकड़ा पार कर गई है।

सिंधिया ने कहा कि विमान ईंधन पर मूल्य र्विधत कर (वैट) अभी भी आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 20-30 प्रतिशत तक है, और उन्होंने इसे कम करने का आग्रह किया। विमान ईंधन की लागत, एयरलाइन की परिचालन लागत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने गोवा, असम, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, बिहार और तमिलनाडु से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वैट कम करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस समय 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विमान ईंधन पर 1-4 प्रतिशत की सीमा में वैट है।

Related Articles

Back to top button