भिलाई में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए भूपेश - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

भिलाई में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए भूपेश

भावी पीढ़ी अहंकार और अहम का त्याग कर ज्ञान को अर्जित कर विद्वान बने

रायपुर, 5 अक्टूबर 2022/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भिलाई 03 के बिजली नगर में सार्वजनिक विजयदशमी उत्सव समिति द्वारा आयोजित दशहरा कार्यक्रम में रावण दहन के लिए पहुंचे। उनकी उपस्थिति में असत्य और बुराई के प्रतीक 30 फीट ऊंचाई के रावण के पुतले का दहन किया गया। मैदान में आतिशबाजी का प्रदर्शन भी हुआ जिसे देखकर स्थानीय निवासी मंत्रमुग्ध हुए। इस आयोजन में गीत संगीत से लेकर जय तुलसी मानस एवं रामलीला मंडली द्वारा भी बहुत ही सुंदर कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसका आनंद उपस्थित जनों ने लिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए दशहरा को असत्य पर सत्य की जीत का पावन संदेश देने वाला त्यौहार बताया। उन्होंने भारतीय त्योहारों की विशेषता का उल्लेख करते हुए बताया कि अधिकांश त्यौहार अपने साथ एक नैतिक शिक्षा लेकर आते हैं। दशहरा का यह पर्व सभी को संदेश देता है कि चाहे कुछ भी हो, सत्य की हमेशा विजय होती है। सत्य वास्तव में श्रेष्ठ व्यक्ति की वस्तु है, इसलिए आवश्यक है कि आज की युवा पीढ़ी इसे अपने में आत्मसात करें और अपने जीवन को एक सकारात्मक दिशा दे। उन्होंने रावण के अहंकार और अहम को उसके पतन का कारण बताया। इसलिए उन्होंने भावी पीढ़ी से अहंकार और अहम को त्याग कर ज्ञान को अर्जित कर विद्वान बनने की बात कही ताकि परिवार और समाज सभी का विकास हो।

कार्यक्रम में श्री चौतन्य बघेल,श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष, श्री गोविंद चंद्राकर, श्री सुजीत बघेल अन्य जनप्रतिनिधियों वह अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button