मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CM विष्णुदेव साय के निर्देश पर राजनांदगांव जिला शिक्षा अधिकारी का तबादला..



रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने आज राजनांदगांव के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल को स्कूली बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के कारण तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है।

उन्हें अस्थायी रूप से नवा रायपुर के इन्द्रावती भवन स्थित लोक शिक्षण संचालनालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही, राजनांदगांव के सहायक संचालक, आदित्य खरे को जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ यह नई जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इस आशय का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग महानदी भवन मंत्रालय नवा रायपुर से जारी कर दिया गया है।






Related Articles

Back to top button