कौशिक बोले- बस्तर में डेंगू-मलेरिया के मौत के बढ़ रहे मामले - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

कौशिक बोले- बस्तर में डेंगू-मलेरिया के मौत के बढ़ रहे मामले

रायपुर(realtimes) नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बस्तर में दरभा के चंद्रगिरी और करका में मलेरिया व डेंगू से दो बच्चियों की मौत पर दुख जताते हुए कहा, डेंगू मलेरिया के मामले लगातार बस्तर में बढ़ते जा रहे हैं लेकिन इसकी रोकथाम के लिए पूर्व में तैयारी जो होनी चाहिए वह नहीं दिखती है। यहीं कारण है कि दो बच्चियों की मौत हो जाती है और उसके बाद भी स्थानीय प्रशासन डेंगू-मलेरिया के रोकथाम के दावे करते हैं।

श्री कौशिक ने कहा, यह दरभा इलाका बेहद ही अति संवेदनशील है। यहां मलेरिया व डेंगू का अंदेशा बना रहता है। इसे लेकर जो तैयारी पहले से जो होनी चाहिए वह नहीं दिखती है। उन्होंने कहा, कई गांवों में बड़ी संख्या में मलेरिया पाॅजिटिव मरीज मिल रहे हैं। यह बेहद चिंता का विषय है। इससे दुखद और क्या हो सकता है कि उन इलाकों में मलेरिया उन्मूलन के लिए जो मच्छरदानी आई थी वह भी वितरित नहीं की गई। समय रहते यदि मच्छरदानियां व आवश्यक दवाईयां बांट दी जातीं तो यह परिस्थितियां निर्मित नहीं होती। प्रदेश की कांग्रेस सरकार का बस्तर संभाग में केवल कागजों पर ही कथित अभियान चल रहा है। वहां पर सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। स्थानीय प्रशासन केवल पीआर कैंपेन का सहारा लेकर वाहवाही लूटने में लगा हुआ है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय क्या कर रहा है यह किसी को खबर ही नहीं है और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के दावे पूरी तरह से खोखले हैं।

Related Articles

Back to top button