48 घंटों में किसानों के खाते में गए धान खरीद के 10 हज़ार करोड़ रुपए: Dushyant Chautala - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

48 घंटों में किसानों के खाते में गए धान खरीद के 10 हज़ार करोड़ रुपए: Dushyant Chautala

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हरियाणा सरकार किसानों की फसल का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा रहा है। सरकार ने 72 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान करने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन इस बार एक कदम और आगे बढ़ाते हुए केवल 48 घंटों में ही किसानों को भुगतान किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 52 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीद की जा चुकी है और किसानों को लगभग 9700 करोड़ रु पए का भुगतान किया जा चुका है।

मंडियों में खरीदे गए 52 लाक मीट्रिक टन धान में से 48 लाख मीट्रिक टन धान का उठान भी हो चुका है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों के साथ फसलों की खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक में दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगे भी किसानों को भुगतान में देरी नहीं होनी चाहिए और 48 घंटे के भीतर पैसा अकाउंट में पहुंच जाना चाहिए। जिन किसानों को अभी तक तकनीकी कारणों से भुगतान नहीं हो पाया है, उन किसानों को एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाए ताकि इन तकनीकी खामियों को दूर कर उनका भुगतान किया जा सके।

दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश से प्रभावित फसलों के मुआवजे के संबंध में जल्द रिपोर्ट सौंपे ताकि किसानों को जल्द से जल्द खराबे का मुआवजा दिया जा सके। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवधि के दौरान पिछले वर्ष 46 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी, जबकि इस बार इसी अवधि के दौरान अब तक 52 लाख 47 हजार 111 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जोकि लगभग 13 प्रतिशत अधिक है। कुरु क्षेत्र, करनाल और कैथल जिलों में सामान्य से अधिक खरीद हुई है। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मंडियों में धान के उठान संबंधित रिपोर्ट भी तलब की। प्रदेश में धान की खरीद के लिए 210 मंडियां खोली गई हैं।

81 हजार मीट्रिक टन बाजरे की एमएसपी पर की गई खरीद
उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में हैफेड के द्वारा 81,313.70 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की गई है। भिवानी में सर्वाधिक 22,223.90 मीट्रिक टन, झज्जर में 15,710.45 मीट्रिक टन और महेंद्रगढ़ में 14,757 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। अब तक बाजरा किसानों को लगभग 160 करोड़ रु पए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लगभग 80 हजार मीट्रिक टन बाजरा ओपन मार्केट में किसानों द्वारा बेचा गया है। इसको मिलाकर अब तक कुल लगभग 1.61 लाख मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हो चुकी है। ओपन मार्केट में बेचे गए बाजरे पर राज्य सरकार ने किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत भुगतान करने के लिए 280 करोड़ रु पए का प्रावधान किया है।

1 नवंबर से शुरू होगी मूंगफली की खरीद
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1 नवंबर से मूंगफली की खरीद शुरू होगी। इसके लिए फतेहाबाद, हिसार और सिरसा जिलों में 7 मंडियों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मूंगफली की खरीद एमएसपी पर की जाएगी और इस बार मूंगफली के लिए 5850 रु पए प्रति क्विंटल एमएसपी तय किया गया है।

Related Articles

Back to top button