मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

बरात आने से पहले शादी घर के सिलिंडर में लगी आग

धमतरी। ग्राम लोहरसी के शादी घर में अचानक सिलिंडर में आग लग गई। स्वजनों व लोगों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय धमतरी से लगे ग्राम पंचायत लोहरसी में सेन परिवार के यहां शादी कार्यक्रम चल रहा है। रव‍िवार को बरात आने वाली थी, खाना बनाने की तैयारी चल रही थी, तभी सिलेंडर में आग लग गई। कुछ लोग आग पर काबू पाने के लिए उसे बोरा एवं अन्य कपड़ों से ढंक दिया, जिससे आग और भड़क गई। तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के फायरमैन अरुण यादव, अभिनव तिवारी, भारत ठाकुर, रोहित शिवना, चालक उमेश कौशिक ने तुरंत पहुंच कर आग पर काबू पाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

 

 

Related Articles

Back to top button