Vande Bharat: कम होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया, जानिए रेलवे का प्लान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Vande Bharat: कम होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया, जानिए रेलवे का प्लान

Vande Bharat: जब से वंदे भारत एक्सप्रेस शुरु हुई है तो तभी से लोग इसमें सफर करने की तैयारी में है लेकिन कुछ लोग किराए के कारण पीछे हट जाते हैं। ऐसे में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि रेलवे कम दूरी वाली कुछ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया कम करने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, छोटी दूरी वाली कुछ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सीटें अभी पूरी तरह से भर नहीं पा रही हैं तो रेलवे किराये को कम करने की सोच रहा है। ऐसे में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि ऐसे रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया कम किया जा सकता है।

इन ट्रेनों के किराये की समीक्षा

रिपोर्ट के मुताबिक, इंदौर-भोपाल, भोपाल-जबलपुर, नागपुर-बिलासपुर और कुछ ट्रैक पर वंदे भारत ट्रेनों के किराये की समीक्षा की जा रही है। इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में सीटें काफी खाली रह रही हैं। आंकड़ों के मुताबिक, इंदौर-भोपाल वंदे भारत की यात्रा का समय करीब 3 घंटे है। इसमें जून में सिर्फ 29 फीसदी सीटें ही भरी जबकि वापस आने के दौरान इसी ट्रेन की करीब 21 फीसदी सीट ही रिजर्व थीं। फिलहाल ट्रेन का किराया 950 रुपये है जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1525 रुपये है।

नहीं भर रहीं सीटें

नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की करीब 55 फीसदी सीटें ही भर पा रही हैं। भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में भी सभी सीटें रिजर्व नहीं हो रही हैं। नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस से एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2,045 रुपये है तो वहीं चेयर कार का किराया 1,075 रुपये है। भोपाल से जबलपुर तक एसी चेयर का किराया 1,055रुपये है, जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार टिकट की कीमत 1,880 रुपये है। वापसी में ट्रेन का किराया अलग है। इसमें एक एसी चेयर का किराया 955 रुपये और एक एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1790 रुपये है।

देश से जुड़ी बड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Related Articles

Back to top button